बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Politics : मतदान के कुछ ही दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम की भाभी ने थामा बीजेपी का दामन

CG Politics : मतदान के कुछ ही दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम की भाभी ने थामा बीजेपी का दामन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दुर्ग। लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए महज कुछ ही दिन शेष रह गए है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

इस बार पूर्व सीएम के घर के सदस्य ने ही बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने नामाकंन रैली के दौरान बीजेपी का हाथ थाम लिया है। दुर्ग संसदीय सीट के लिए उन्होंने बीजेपी में एंट्री ली है। उनके साथ पूर्व सैनिक विपुल साहू, जोगी कांग्रेस के पाटन से चुनाव लड़ चुकी शकुंतला साहू, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनाराम साहू (वर्तमान में भाजपा के सदस्य) के पुत्र सतीश साहू समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा। सीएम विष्णुदेव साय मंच पर बीजेपी का गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि दुर्ग लोकसभा की नामंकन रैली में साक्षी बनने सभी यहां पहुंचे हैं। भाजपा प्रवेश करने वाले सभी नेताओं को बहुत-बहुत बधाई। आज पूर्व सीएम बघेल की भाभी ने भी भाजपा प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए नरेन्द्र मोदी जरूरी है, जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर साथ चलते हैं। PM मोदी ने 10 साल में देशभर में जो काम किया वह आप सबके सामने हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन