रायपुर। CG Politics: राजधानी रायपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को सीएम चुन लिया गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में के तत्काल बाद विष्णुदेव साय राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सीएम के चुनाव के बाद अब सीएम पद के छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण की भी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और कवर्धा में कांग्रेस के दिग्गज मंत्री मोहम्मद अकबर को बड़ी मार्जिन से हराकर विधायक बने विद्यार्थी परिषद के नेता विजय शर्मा डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं खबरें यह भी आ रही है कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सीएम पद की शपथ लेने से पहले आज मीडिया के सामने विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी की गारंटी को तत्काल पूरा किया जाएगा। 25 दिसंबर को प्रदेश के सभी किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किया जाएगा।

See also  मुख्यमंत्री से मिले समिति प्रबंधकः कर्मचारियों की हुई 25 प्रतिशत वेतनवृद्धि, हड़ताल खत्म

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।