बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG PSC Results: सीजी पीएससी मेंस 2025 के रिजल्ट जारी, 21 सितंबर से होंगे इंटरव्यू

CG PSC Results: सीजी पीएससी मेंस 2025 के रिजल्ट जारी, 21 सितंबर से होंगे इंटरव्यू
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raipur: सीजी पीएससी ने 2025 मेंस के परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसमें 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। ये साक्षात्कार 21 सितंबर से होंगे।

सीजी पीएससी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2025 (छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न 20 सेवाओं हेतु कुल-265 पद विज्ञापित किए गए थे। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कुल-3921 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 हेतु प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 06, 07, 08 एवं 09 जून 2026 को आयोजन किया गया। मुख्य परीक्षा परिणाम वर्गवार/उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों के उपलब्धता के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन किया गया है।

साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित समस्त अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक का प्रयोग कर ऑनलाईन दर्ज करना होगा, ऑनलाईन अग्रमान्यता अंकित करने हेतु तिथि पृथक से जारी की जाएगी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन