सोमवार, 5 अक्तूबर 2026 सोम, 5 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

CG Top 5 News: बीजापुर छात्रावास विवाद से बालोद मेडिकल कैंप तक, पढ़ें छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी खबरें

CG Top 5 News: छत्तीसगढ़ में आज की शुरुआत कई बड़ी और चौंकाने वाली खबरों के साथ हुई है। बीजापुर में छात्रावासों में बच्चियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया है, तो बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों से पैसे लेने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं। बिलासपुर में पत्नी की आत्महत्या […]

CG Top 5 news
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CG Top 5 News: छत्तीसगढ़ में आज की शुरुआत कई बड़ी और चौंकाने वाली खबरों के साथ हुई है। बीजापुर में छात्रावासों में बच्चियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया है, तो बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों से पैसे लेने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

बिलासपुर में पत्नी की आत्महत्या के मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी सामने आई है। वहीं, कथित दिव्यांग कल्याण घोटाले की CBI जांच भी अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। एक नजर डालते हैं छत्तीसगढ़ की आज की 5 बड़ी खबरों पर…

1. बीजापुर के छात्रावासों में बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल, आदिवासी समाज ने मांगी FIR

बीजापुर जिले के छात्रावासों में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ा रुख अपनाया है। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बच्चियों से मारपीट और रुद्राराम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्रा से कथित बैड टच के मामलों में हुई कार्रवाई को समाज ने खानापूर्ति बताया है। समाज ने कहा है कि सिर्फ तबादला या हटाना पर्याप्त नहीं है। मामलों में FIR दर्ज कर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

2. बालोद में फर्जी मेडिकल कैंप का आरोप, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख का सामान जब्त

बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के कोरगुड़ा गांव में पंचायत भवन में बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हैदराबाद की NGO रेट्रो ह्यूमनकेयर फाउंडेशन ने मेडिकल जांच और दवाइयों के नाम पर ग्रामीणों से पैसे लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 7.18 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

3. पत्नी की आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, लगातार प्रताड़ना को लेकर कही ये बात

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी की आत्महत्या से जुड़े मामले में अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी महिला को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाए और ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी जाएं कि उसे आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता न दिखे, तो यह आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के दायरे में आ सकता है। मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

4. दिव्यांग कल्याण घोटाले की CBI जांच पूरी, जल्द दाखिल हो सकता है आरोप पत्र

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के कल्याण से जुड़ी संस्थाओं में हुए कथित घोटाले की CBI जांच पूरी हो गई है। करीब 1,000 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा था। अब चर्चा है कि जांच में वास्तविक खर्च करीब 35 से 40 करोड़ रुपये के आसपास मिला है। सूत्रों के मुताबिक CBI ने करीब 30 अफसर-कर्मचारियों से पूछताछ की है और जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जा सकता है।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन