बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG TOP 5: CBI जांच से शराब घोटाले तक, छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी खबरें

CG TOP 5: CBI जांच से शराब घोटाले तक, छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी खबरें
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG TOP 5: छत्तीसगढ़ में आज की 5 बड़ी खबरों में हिरासत में मौत मामले की CBI जांच से लेकर शराब घोटाले में EOW/ACB की कार्रवाई और सड़क हादसे में महिला बाइक राइडर की मौत तक कई अहम घटनाएं शामिल हैं।

वहीं दंतेवाड़ा में कल्पतरु साइट पर आगजनी और बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग को राष्ट्रपति पदक मिलने की खबर भी चर्चा में है।

1. हिरासत में मौत मामले में CBI जांच के आदेश

बिलासपुर में श्रवण सूर्यवंशी की हिरासत में मौत मामले की जांच अब CBI करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने DGP की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए परिवार को 25 लाख रुपये अंतरिम मुआवजा देने का आदेश दिया।

2. शराब घोटाले में EOW/ACB की बड़ी कार्रवाई

लॉकडाउन के दौरान NV डिस्टलरीज से अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल दो और वाहन जब्त किए गए।
इस मामले में अब तक कुल 28 वाहनों को जब्त किया जा चुका है।

3. कल्पतरु साइट पर दो भारी मशीनों में आग

दंतेवाड़ा के बचेली में कल्पतरु कंपनी की साइट पर एक एक्सकेवेटर और क्रेन के इंजन में आग लगा दी गई।
पुलिस ने शुरुआती जांच में घटना को नक्सली वारदात मानने से इनकार किया है।

4. बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग को राष्ट्रपति पदक

उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतर कार्य के लिए IG रामगोपाल गर्ग को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में उन्हें राष्ट्रपति मेडल दिया जाएगा।

5. सड़क हादसे में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत

धमतरी में नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास ट्रेलर की टक्कर से रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई।
रिद्धि करीब 20 बाइक राइडर्स के समूह के साथ रायपुर से कांकेर जा रही थीं।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन