बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Top 5 News: 43 शिक्षकों की नौकरी बहाल से लेकर 42 नर्सिंग कॉलेजों पर संकट तक,छत्तीसगढ़ में आज की 5 बड़ी खबरें

CG Top 5 News: 43 शिक्षकों की नौकरी बहाल से लेकर 42 नर्सिंग कॉलेजों पर संकट तक,छत्तीसगढ़ में आज की 5 बड़ी खबरें
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG Top 5 News: छत्तीसगढ़ में आज कई अहम खबरें सामने आई हैं। 43 सहायक शिक्षकों को करीब 11 साल बाद सेवा में वापसी मिली है। वहीं 42 नर्सिंग कॉलेजों के INC की सूची से बाहर होने से छात्रों की चिंता बढ़ गई है।

इसके अलावा कांग्रेस IT सेल नेता के खिलाफ FIR, 3 करोड़ रुपये के गबन मामले में प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी और जनगणना 2027 के 40 सवालों को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है।

1. 45 दिन में नौकरी गई, 11 साल बाद मिली वापसी; 43 शिक्षकों की कानूनी जीत

करीब 11 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद छत्तीसगढ़ के 43 सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। नगर पालिक निगम रायपुर ने 4 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेशों का पालन करते हुए सभी शिक्षकों की सेवा बहाल कर दी। उन्हें अलग-अलग शासकीय स्कूलों में पदस्थापना भी दी गई है।

2. छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग कॉलेजों पर संकट, INC की सूची से नाम हटने पर छात्रों में चिंता

छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग कॉलेज इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) की सूची से बाहर हो गए हैं। सूची सामने आने के बाद छात्रों, अभिभावकों और कॉलेज संचालकों की चिंता बढ़ गई है।

3. कांग्रेस IT सेल नेता पर FIR, तिरंगे की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप

रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास की शिकायत पर कांग्रेस IT सेल से जुड़े नेता अरुण साहू के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज की गई है।

4. कल्याण समिति में 3 करोड़ का गबन, दूसरा प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

जगदलपुर की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल कंगोली की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। परपा पुलिस ने वित्त विभाग से जुड़े प्रधान आरक्षक संजय चौहान को गिरफ्तार किया है।

5. घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड टीके तक की जानकारी

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय ने घर-घर सर्वे में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची अधिसूचित की है। इस बार शिक्षा, रोजगार, डिजिटल साक्षरता और कोविड टीकाकरण से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन