Chhattisgarh Tourism Advisory: छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों, रिसॉर्ट्स और आवासीय सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर हो रही साइबर ठगी की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है।
बोर्ड ने राज्य के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है। संज्ञान में आया है कि कुछ अनधिकृत वेबसाइटें, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया पेजों के जरिए पर्यटकों को आकर्षक ऑफर देकर उनके साथ ऑनलाइन ठगी की जा रही है।
ऑनलाइन ठगी के लिए प्रतीकों और तस्वीरों का दुरुपयोग
पर्यटन बोर्ड के अनुसार, साइबर ठग छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम, आधिकारिक प्रतीक चिन्ह (लोगो) और खूबसूरत पर्यटन स्थलों की तस्वीरों का दुरुपयोग कर फर्जी बुकिंग पोर्टल चला रहे हैं। ये ठग कम दरों में कमरे उपलब्ध कराने, तत्काल बुकिंग और आकर्षक भ्रमण पैकेज का लालच देकर पर्यटकों को जाल में फंसाते हैं और उनसे ऑनलाइन भुगतान करवा लेते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पर्यटक किसी भी अनजान व्यक्ति के निजी खाते या संदिग्ध भुगतान माध्यमों में राशि ट्रांसफर करने से बचें।
केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही करें बुकिंग, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पर्यटक सेवाओं और रिसॉर्ट्स की बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल tourism.cgstate.gov.in का ही उपयोग करें। इसके अलावा, रायपुर स्थित ‘गढ़ कलेवा’ सूचना केंद्र तथा विभिन्न जिला सूचना केंद्रों के माध्यम से भी बुकिंग कराई जा सकती है। किसी भी तरह के संदेह की स्थिति में पर्यटक तुरंत बोर्ड की आधिकारिक हेल्पलाइन पर संपर्क कर प्रामाणिकता की पुष्टि कर सकते हैं:
हेल्पलाइन नंबर: +91-7714224600
टोल-फ्री नंबर: 18001026415
FAQ
प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को किस बात से सावधान किया है?
उत्तर: पर्यटन बोर्ड ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और रिसॉर्ट्स की बुकिंग के नाम पर चलने वाली फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया पेजों और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की है।
प्रश्न 2: छत्तीसगढ़ पर्यटन की आधिकारिक बुकिंग वेबसाइट कौन सी है?
उत्तर: छत्तीसगढ़ पर्यटन की आधिकारिक बुकिंग वेबसाइट tourism.cgstate.gov.in है।
प्रश्न 3: साइबर ठग किस तरह से पर्यटकों को अपने जाल में फंसाते हैं?
उत्तर: ठग पर्यटन बोर्ड के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर बेहद कम कीमत, तत्काल बुकिंग का दबाव और लुभावने पैकेज का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं।
प्रश्न 4: ऑफ लाइन जानकारी और बुकिंग के लिए कहाँ संपर्क किया जा सकता है?
उत्तर: रायपुर स्थित ‘गढ़ कलेवा’ सूचना केंद्र तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में स्थापित अधिकृत पर्यटन सूचना केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।
प्रश्न 5: किसी फर्जी लिंक या बुकिंग में संदेह होने पर किस नंबर पर संपर्क करें?
उत्तर: संदेह होने पर पर्यटक हेल्पलाइन नंबर +91-7714224600 अथवा टोल-फ्री नंबर 18001026415 पर संपर्क करके जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।


