रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में शून्यकाल में विपक्ष ने बढ़े बिजली टैरिफ पर स्थगन लाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन की सूचना देते हुए कहा- बिजली का टैरिफ बढ़ाया गया है, लोग इससे परेशान हैं। इसी बीच कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा- स्मार्ट मीटर लगाया गया है, उसमें भी ज्यादा बिल आ रहा है स्थगन के जरिए इस पर चर्चा हो।

कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा- एक-एक महीने में बस्तर में बिजली ट्रांसफार्मर लग रहा है। इस बीच सीएम साय ने जवाब देते हुए कहा- सभी पक्षों को सुनकर जनसुनवाई के बाद टैरिफ का निर्धारण होता है। सिर्फ 1.89 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी है जिसका सभी वर्गों ने इसका स्वागत किया है। कृषि उपभोक्ताओं के विद्युत पम्पों का भुगतान शासन करता है। इसलिए 50 पैसे की बढ़ोतरी का वहां प्रभाव नहीं पड़ेगा।

चर्चा का जवाब देते हुए सीएम साय ने बताया,कृषि पम्पों को 18 घंटे और प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ 10 से 20 पैसे बढ़ोतरी हुई है। सरकार विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध करवा रही है। लोगों में इसे लेकर आक्रोश नहीं है। प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना के तहत भी काम हो रहा है। वहीं आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष ने स्थगन को अग्राह्य किया।

See also  CORONA ALERT BREAKING: रायपुर में फिर बनेंगे कन्टेनमेंट जोन, माना-लालपुर-आयुर्वेदिक कॉलेज हाॅस्पिटल को तैयार रखने के निर्देश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।