बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव कम होने के साथ बढ़ी तपिश, 3 फरवरी को बारिश की संभावना

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव कम होने के साथ बढ़ी तपिश, 3 फरवरी को बारिश की संभावना
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर समाप्त होने के साथ ही अब गर्मी ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक यानी 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अंबिकापुर में यह 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव रुक गया है। इससे जनवरी के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला थम गया और गर्मी का असर दिखने लगा है। हालांकि सुबह के वक्त अभी हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इसका दायरा और भी सिमटने की उम्मीद है।

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व ईरान के ऊपर सक्रिय है। इसके प्रभाव से 2 और 5 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित होगा। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 2 फरवरी से न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। इसके असर से 3 फरवरी को प्रदेश के उत्तरी भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

राजधानी रायपुर के लिए आज के मौसम का अनुमान है कि सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ को छोड़कर शेष राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा अब सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन