बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : ओलावृष्टि ने बदला पेंड्रा का मिजाज, गर्मी में बना शिमला

CG Weather Update : ओलावृष्टि ने बदला पेंड्रा का मिजाज, गर्मी में बना शिमला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पेंड्रा। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। भीषण गर्मी से तपते इलाके में दोपहर बाद तेज आंधी, झमाझम बारिश और कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि देखने को मिली। मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ओलावृष्टि से सब्जी और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है।

शिमला जैसा बना गांव

बता दें कि, पिछले एक घंटे की बारिश में ही पेंड्रा का ग्रामीण क्षेत्र शिमला बन गया। चारों तरफ बर्फ की चादर फैल गई। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा। राहगीरों ने पेंड्रा-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर वीडियो भी बनाया है, जो वायरल हो रहा है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन