बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ेगा पारा, अगले दो दिन और बढ़ेगी गर्मी

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ेगा पारा, अगले दो दिन और बढ़ेगी गर्मी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। खास तौर पर मध्य छत्तीसगढ़ में दिन का पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बिलासपुर रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है।

IMD की मानें तो आज प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि इस बदलाव की वजह दो सक्रिय मौसमी सिस्टम हैं :

एक पश्चिमी विक्षोभ, जो मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में 32°N अक्षांश और 70°E देशांतर के उत्तर में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक गर्त के रूप में सक्रिय है।

दूसरा गर्त प्रणाली पूर्व-पश्चिम दिशा में मध्य पाकिस्तान से होते हुए दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक फैला है, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन