बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज! कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

CG Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज! कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज! कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
CG Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज! कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। द्राेणि‍का की वजह से प्रदेश के कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है।

मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के बस्तर संभाग को छोड़ दिया जाए तो सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय आंध्रप्रदेश तक और पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है।

रात में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पार

दिन की तपिश के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजस्थान और गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इसके चलते ही यहां भी रात में गर्म हवा चल रही है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन