बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : अगले 3 घंटों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 26 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

CG Weather Update : अगले 3 घंटों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 26 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले ली है। अगले तीन घंटों के भीतर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए राज्य के 26 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की भी आशंका है। आम जनता को सलाह दी गई है कि वे खुले स्थानों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।

इन जिलों में रेड/ऑरेंज अलर्ट

रेड अलर्ट (तेज आंधी, ओलावृष्टि, भारी बारिश की संभावना)

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

ऑरेंज अलर्ट (तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश)

धमतरी, गरियाबंद — यहां 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम में बदलाव की वजह

पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। हवाओं की दिशा में बदलाव और चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति आने वाले तीन दिनों तक बनी रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि इस मौसम परिवर्तन का कारण एक पश्चिमी विक्षोभ है जो इस समय दक्षिण पंजाब, उत्तर राजस्थान और पश्चिम हरियाणा के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली द्रोणिकाएं भी मौसमी बदलाव को प्रभावित कर रही हैं।

लोगों से अपील

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों, और मौसम की ताजा जानकारी पर ध्यान देते रहें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन