सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : बस्तर में 2 दिनों तक मूसलधार बारिश,…जानिए आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update : बस्तर में 2 दिनों तक मूसलधार बारिश,…जानिए आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के बस्तर में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने बस्तर के कुछ जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश की वजह से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।

CG Weather Update : इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। रेस्क्यू के लिए वायु सेना की मदद ली जा रही है। इस बीच मांदर गांव के घर की छत पर 6 लोगों के फंसे होने की सूचना पर वायुसेना ने उनका रेस्क्यू किया। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

वहीं, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल ने अब तक 68 लोगों का रेस्क्यू किया है। उधर, विदेश यात्रा पर होने के बावजूद सीएम ने बस्तर के हालात पर चिंता जताई है, और प्रशासन को हर संभव मदद का आदेश दिया है।

अगले दो दिनों तक भारी बारिश

CG Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। जिससे अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमें बस्तर संभाग के कई जिले शामिल है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

बिलासपुर सहित संभाग के जिलों में थमी बारिश

CG Weather Update :बिलासपुर सहित संभाग के जिलों में इन दिनों बारिश थम गई है, और पूरे दिन धूप का असर रहा, जिससे लोगों को दिनभर उमस परेशान करता रहा। वहीं, आज, गुरुवार को भी कोंडागांव और कांकेर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। वहीं बीजापुर, नारायणपुर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर, मुंगेली, बिलासपुर सहित 13 जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन