बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CGMSC Scam : 421 करोड़ के घोटाले में 6 आरोपियों के खिलाफ EOW ने दाखिल की 18 हजार पन्नों की चार्जशीट

CGMSC Scam : 421 करोड़ के घोटाले में 6 आरोपियों के खिलाफ EOW ने दाखिल की 18 हजार पन्नों की चार्जशीट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) से जुड़े 421 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने शनिवार को विशेष अदालत में 18 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इस चार्जशीट में अब तक गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

चार्जशीट में जिन 6 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं, उनमें CGMSC के तत्कालीन प्रभारी महाप्रबंधक बसंत कुमार कौशिक, बायो मेडिकल इंजीनियर छिरोद रौतिया, उपप्रबंधक कमलकांत पाटनवार, डॉ. अनिल परसाई, मेडिकल इंजीनियर दीपक कुमार बंधे और मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा शामिल हैं।

क्या है मामला

कांग्रेस शासनकाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत CGMSC ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के जरिए छत्तीसगढ़ के राजकोष को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस मामले को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) आईएएस यशवंत कुमार ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार पिंगआ को पत्र लिखकर अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद EOW ने मामले की जांच शुरू की। अब तक इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन