बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के आसार, हवा का रुख बदलने से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के आसार, हवा का रुख बदलने से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। पिछले दस दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर झेल रहे छत्तीसगढ़ में मौसम अब राहत देने के संकेत दिखा रहा है। हवा की दिशा में बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे ठंड का प्रकोप कम हो सकता है। बीते दिनों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और रायपुर का 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार पहली दौर की ठंड अपेक्षाकृत अधिक समय तक बनी रही और इसका प्रभाव दस दिनों तक लगातार दिखाई दिया। रायपुर समेत उत्तरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया था। इस अवधि में उत्तर दिशा से शुष्क और ठंडी हवाएँ सीधे प्रदेश में प्रवेश कर रही थीं, जिसके कारण पारा लगातार लुढ़कता रहा। अब हवा पूर्व दिशा से आने लगी है, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड का असर कम होगा।

सरगुजा समेत उन इलाकों में भी राहत की संभावना है, जहाँ अब तक शीतलहर की स्थिति बनी हुई थी। बीते 24 घंटों में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रायपुर में तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे बना रहा। वर्तमान में राज्य में दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आज के लिए मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन