रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ियों के संचालन के समय को बदल दिया है। आंगनबाड़ियों का संचालन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक केवल 4 घंटे तक होगा। ग्रीष्म काल में 1 अप्रैल से 30 जून तक आंगनबाड़ी के संचालन के लिए यह समय मान्य होगा। इससे पहले आंगनबाड़ी का संचालन 6 घंटे तक होता था।

ग्रीष्म ऋतु समाप्त होने के पश्चात 1 जुलाई से पुनः आंगनबाड़ी का संचालन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक 6 घंटे के लिए पूर्व अनुसार कर दिया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

देखें आदेश की प्रति –

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG NEWS : आंगनबाड़ी केंन्द्र में टाइल्स गिरने से घायल हुए 5 बच्चे, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे नौनिहाल!