रायपुर। राजधानी के एक निजी अवन्ति अस्पताल (Avanti Hospital) प्रबंधन की लापरवाही के चलते एक मासूम की मौत पर परिजनों और सामाजिक संगठनों (Social Organizations) का गुस्सा फूट पड़ा। छत्तीसगढ़  संगवारी  समिति (Chattisgarh Sangwari Committee) और मृतक मासूम के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

मामले में अस्पताल प्रबंधन (Avanti Hospital Management) की लापरवाही पर समिति के सदस्यों और परिजन ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोनवानी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल एक्शन लेने की मांग की है।  इधर परिजनों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन (Avanti Hospital Management) की लापरवाही ने उनके 10 साल के मासूम बच्चे की जान ले ली।ऐसे लापरवाह अस्पताल प्रबंधन पर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए।

वहीं संगवारी समिति (Chattisgarh Sangwari Committee) ने तीन दिन के भीतर कार्यवाही ना होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।पूरे मामले में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोनवानी ने पीड़ित परिजनों और समिति के सदस्यों को उचित कार्यवाही (Action) का आश्वासन दिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।