रायपुर। आज पूरे प्रदेश में हंसी-खुशी उल्लास के वातावरण में हरेली (Hareli) का त्यौहार मनाए जाने से भाजपा (bjp) और भाजपा के सहयोगियों के पेट में दर्द (Stomach pain) शुरू हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस (Chattisgarh Congress) महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्षो में भाजपा (bjp) की सरकार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, छत्तीसगढ़ को देश में पहचान दिलाने के लिए कुछ भी नहीं किया।

मजदूर किसानों के घर में खुशी का वातावरण देख भाजपा और भाजपा के सहयोगीयों के पेट में हो रहा है दर्द: शैलेश

छत्तीसगढ़ राज्य (Chattisgarh State) के गठन के बाद पहली बार हरेली (Hareli) , तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, मां कर्मा जयंती और छठ में कांग्रेस (Chattisgarh Congress) की सरकार ने छुट्टी घोषित की है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि लगातार छत्तीसगढ़ (Chattisgarh State) की पहचान, छत्तीसगढ़ का आत्म गौरव और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए कांग्रेस की भूपेश सरकार काम कर रही है, तो भाजपा के नेताओं के पेट में दर्द (Stomach pain) क्यों हो रहा है?

See also  आदिवासी आरक्षण पर राजनीति : मंत्री-विधायकों की हुई बैठक, सीएम ने कहा-आरक्षण खत्म करने भाजपा अपना रही है ये तरीका…

हरेली पर छुट्टी और छत्तीसगढ़ (Chattisgarh State) के परंपरागत तीज त्योहारों की छुट्टी की वजह से प्रदेश के किसान, मजदूरों के घर में खुशी का वातावरण है और भाजपा इस खुशी को पचा नहीं पा रही है। छत्तीसगढ़ की खुशहाली, छत्तीसगढ़ की समृद्धि, छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी, ढाई हजार रुपए में धान की खरीद जैसे किसान हितकारी फैसलों से भाजपा (bjp) नेताओं तकलीफ हो रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।