बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Chhath Special Train: दुर्ग-पटना के बीच दौड़ेगी 'छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन', छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा

Chhath Special Train: दुर्ग-पटना के बीच दौड़ेगी 'छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन', छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। उत्तर भारतीयों के लोकप्रिय त्योहार छठ पूजा के लिए रेलवे ने छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी है। इससे छत्तीसगढ़ के लोगों और उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार छठ पूजा के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग और पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन वाया राउरकेला, रांची, गया के मार्ग से चलाई जा रही है।

आज की सीट उलब्धता के अनुसार रायपुर से इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में 513 सीट, एसी 2 श्रेणी में 60 सीट में एवं एसी-3 में 43 श्रेणी में सीटे उपलब्ध है। बिलासपुर से इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में 93 सीट, एसी-2 श्रेणी में 31 सीट एवं एसी-3 श्रेणी में 09 सीटे उपलब्ध है ।यह ट्रेन 08201 नंबर के साथ दुर्ग से दिनांक 16/11/2023 (गुरुवार) को दोपहर 14.45 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी । इस ट्रेन का रायपुर आगमन 15.40 बजे एवं प्रस्थान 15.45 बजे, भाटापारा आगमन 16.27 बजे एवं प्रस्थान 16.29 बजे, बिलासपुर आगमन 17.35 बजे एवं प्रस्थान 17.44 बजे, चाम्पा आगमन 18.23 बजे एवं प्रस्थान 18.25 बजे, रायगढ़ आगमन 19.18 बजे एवं प्रस्थान 19.20 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 20.40 बजे एवं प्रस्थान 20.42 बजे तथा यह ट्रेन राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद स्टेशन होते हुए अगले दिन दिनांक 17/11/2023 (शुक्रवार) को सुबह 09.30 बजे पटना पहुँचेगी।

इसी प्रकार यह ट्रेन 0802 नंबर के साथ दिनांक 17/11/2023 (शुक्रवार) को प्रातः 10.30 बजे पटना स्टेशन से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी । यह ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला स्टेशन होते हुए झारसुगुड़ा आगमन 00.58 बजे एवं प्रस्थान 00.10 बजे (18/11/2023), रायगढ़ आगमन 02.10 बजे एवं प्रस्थान 02.12 बजे, चाम्पा आगमन 03.23 बजे एवं प्रस्थान 03.25 बजे, बिलासपुर आगमन 04.35 बजे एवं प्रस्थान 04.45 बजे, भाटापारा आगमन 05.28 बजे एवं प्रस्थान 05.30 बजे, रायपुर आगमन 07.10 बजे एवं प्रस्थान 07.15 बजे एवं दिनांक 18/11/2023 (शनिवार) को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगी ।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन