रायपुर। छत्तीसगढ़ में 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की जल्द नियुक्ति होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग को इन नियुक्तियों के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके थे, और अब स्वीकृति मिलते ही दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। 30 सितंबर से अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि प्रदेश में 321 नए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को निर्देश दिए थे। जिसकी स्वीकृति के बाद अब सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की सूचना जारी हो गई है। सत्यापन के पश्चात जल्द ही नियुक्ति के आदेश जारी होंगे।

10 अक्टूबर तक दस्तावेज सत्यापन

अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 30 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा। यह अंतिम तिथि होने के बाद, सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।