बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

राजस्थान में IAS समीर बिश्नोई के ससुराल पहुंची छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम

राजस्थान में IAS समीर बिश्नोई के ससुराल पहुंची छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आज शुक्रवार की सुबह अनूपगढ़ के व्यापारी गौरव गोदारा के घर रेड मारी और सर्च अभियान चलाया। जानकारी मिल रही है कि गौरव गोदारा छत्तीसगढ़ कैडर के IAS समीर बिश्नोई के साले हैं। छत्तीसगढ़ की टीम कोल घोटाला मामले में गौरव गोदारा के घर भी पहुंची है।

सर्च अभियान के दौरान एसीबी के डीएसपी राहुल शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर घर की तलाशी ली। इस दौरान किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसीबी की टीम ने घर को पूरी तरह से बंद कर दिया है और तलाशी की पूरी कार्रवाई के बाद ही किसी प्रकार की जानकारी साझा की जाएगी।

बता दें कि समीर बिश्नोई छत्तीसगढ़ कैडर के एक IAS अधिकारी हैं, हाल ही में उनका नाम एक बड़े कोयला घोटाले में सामने आया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध खनन और कोयले के वितरण में शामिल कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया।

IAS समीर बिश्नोई का अनूपगढ़ में ससुराल होने के कारण एसीबी की टीम ने यहां सर्च अभियान चलाया। व्यापारी गौरव गोदारा, जो समीर बिश्नोई के रिश्तेदार (ससुराल पक्ष) हैं, उनके घर पर यह सर्च अभियान चलाया गया।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन