बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Assembly Monsoon Session : विधानसभा में गूंजा कामधेनु विश्वविद्यालय में उपकरणों की खरीदी का मुद्दा, MLA ललित चंद्राकर के सवाल पर मंत्री ने दिया ये जवाब…

CG Assembly Monsoon Session : विधानसभा में गूंजा कामधेनु विश्वविद्यालय में उपकरणों की खरीदी का मुद्दा, MLA ललित चंद्राकर के सवाल पर मंत्री ने दिया ये जवाब…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौ​थे दिन गुरुवार को दुर्ग के अंजोरा में स्थित दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय का एक मामला सदन में गूंजा। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने विश्वविद्यालय में हुई तकनीकी उपकरणों की खरीदी का मुद्दा उठाया।

सदन में विधायक ललित चंद्राकर ने पूछा कि पिछले 2 साल के भीतर विश्वविद्यालय में हुई उपकरणों की खरीद में पूरी प्रक्रिया में नियमों का सही तरीके से पालन किया गया। क्या क्रय समिति में तकनीकी तौर पर सक्षम लोगों को जगह दी गई थी।

विधानसभा में उठा GeM पोर्टल से खरीदी का विवाद

जिसके जवाब में पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि वर्ष 2024 से लेकर 25 जून 2026 तक विश्वविद्यालय ने कुल 9 तकनीकी उपकरणों की खरीद की है। यह सभी उपकरण सरकारी बाजार यानी GeM पोर्टल और कोटेशन की तय प्रक्रिया के माध्यम से ही मंगाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक ललित चंद्राकर ने आरोप लगाया कि खरीदारी में नियमों की अनदेखी की गई है। जिसके बाद सदन का माहौल काफी गर्म हो गया।

विशेषज्ञों की मौजूदगी में पूरी हुई क्रय प्रक्रिया: नेताम

मंत्री रामविचार नेताम ने क्रय समिति का पूरा ब्योरा सदन के सामने रखा। उन्होंने बताया कि उपकरण खरीद के लिए बनाई गई समिति में डेयरी विभाग के 2 तकनीकी विशेषज्ञों को बाकायदा सदस्य बनाया गया था। इन दोनों विशेषज्ञों की सीधी मौजूदगी में ही पूरी खरीद प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया था। इसलिए इस पूरी सरकारी खरीदी में किसी भी तरह की कोई अनियमितता या गड़बड़ी नहीं हुई है।

सरकार की ओर से आए इस स्पष्टीकरण के बाद भी विपक्ष ने तकनीकी मानकों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जिसके जवाब में मंत्री ने बताया कि सभी 9 उपकरणों की खरीद निर्धारित सरकारी गाइडलाइंस के अनुरूप ही हुई है। मंत्री के जवाब के बाद सत्ता और विपक्ष में तीखी नोकझोंक होती रही।

    Naveen Kumar Sahu
    लेखक / पत्रकार:

    Naveen Kumar Sahu

    छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

    छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

    The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
    विज्ञापन