रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय विनायक जोशी ने गौठानों को लेकर अहम बयान दिया है। बलौदाबाजार में आयोजित समृद्ध भारत सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गौठानों के संचालन को लेकर वे राज्य सरकार से चर्चा करेंगे।

जोशी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में गौशालाओं का नाम बदलकर गौधाम रखने के फैसले की सराहना की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए गौठान योजनाओं का संचालन फिर से शुरू किया जाना चाहिए, ताकि सड़कों पर बेसहारा गायों की वजह से हो रहे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

गौठानों की जरूरत पर जोर

प्रदेश में लगातार सड़कों पर बेसहारा गायों के घूमने और दुर्घटनाओं की खबरें आती रही हैं। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर गौठानों की व्यवस्था को फिर से सक्रिय करने की मांग उठती रही है। इसी विषय पर संजय जोशी ने सरकार के साथ संवाद की बात दोहराई।

See also  रायपुर मशनरी मर्चेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए सौंपा 1,51000/- का चेक  

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।