बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान, देखें जारी समय सारणी

छत्तीसगढ़ बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान, देखें जारी समय सारणी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले साल से पूरक परीक्षा के स्थान पर माशिमं द्वारा दूसरी मुख्य परीक्षा की प्रणाली शुरू की गई है। इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जो पहली परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, पूरक की श्रेणी में आए हैं या अपनी अंक सुधारना चाहते हैं। यहां तक कि कई प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्र भी पिछले वर्ष इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

परीक्षा का समय

सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

फॉर्म भरने की जानकारी

  • सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है।
  • अब विलंब शुल्क के साथ 20 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।
  • विशेष विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 से 30 जून तक है।

कक्षा 12वीं की परीक्षा समय सारणी:

  • 8 जुलाई - हिन्दी
  • 10 जुलाई - अंग्रेजी
  • 11 जुलाई - संस्कृत
  • 12 जुलाई - इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान, गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
  • 14 जुलाई - क्षेत्रीय भाषाएं (मराठी, उर्दू, पंजाबी आदि)
  • 15 जुलाई - भूगोल, भौतिक शास्त्र
  • 16 जुलाई - समाजशास्त्र
  • 17 जुलाई - राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र आदि
  • 18 जुलाई - मनोविज्ञान
  • 19 जुलाई - व्यावसायिक विषय जैसे आईटी, हेल्थ केयर, टेलीकम्युनिकेशन आदि
  • 21 जुलाई - गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, संगीत, नृत्यकला आदि
  • 22 जुलाई - जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, भारतीय कला का इतिहास आदि

कक्षा 10वीं की परीक्षा समय सारणी:

  • 9 जुलाई - गणित
  • 11 जुलाई - प्रथम भाषा हिन्दी
  • 14 जुलाई - द्वितीय भाषा अंग्रेजी
  • 15 जुलाई - व्यावसायिक पाठ्यक्रम
  • 16 जुलाई - विज्ञान
  • 18 जुलाई - सामाजिक विज्ञान
  • 19 जुलाई - तृतीय भाषा
  • 21 जुलाई - दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, मूक-बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन