रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। ‘SANKALP’ थीम पर आधारित 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ की नींव बताते हुए किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण का रोडमैप करार दिया है।

बजट 2026-27 के मुख्य बिंदु: एक नजर में

1. महिलाओं और बेटियों के लिए ऐतिहासिक कदम

  • रानी दुर्गावती योजना: पात्र बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • रजिस्ट्री में छूट: महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने पर पंजीयन शुल्क (Registration Fee) में 50% की भारी छूट मिलेगी।
  • लखपति दीदी भ्रमण योजना: महिला स्व-सहायता समूहों को धार्मिक और विकास केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा।
  • महतारी सदन: सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में 250 महतारी सदन बनेंगे (75 करोड़ का प्रावधान)।

2. बस्तर और सरगुजा का कायाकल्प

  • एजुकेशन सिटी: अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना (100 करोड़)।
  • बस्तर फाइटर्स: सुरक्षा के लिए 1500 नए पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • इंद्रावती बैराज: 2024 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण, जिससे 32,000 हेक्टेयर में सिंचाई होगी।
  • स्वास्थ्य: जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और दंतेवाड़ा में मेडिकल सिटी बनेगी।
See also  लोक कलाकार पूनम तिवारी और पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा निषाद की उपलब्धि से छत्तीसगढ़ हुआ गौरवान्वित, सीएम साय ने दी बधाई

3. किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर

  • कृषक उन्नति योजना: किसानों की आर्थिक मदद के लिए 10,000 करोड़ का प्रावधान।
  • सिंचाई: कृषि पंपों के लिए 5,500 करोड़ और जल संसाधन विभाग के लिए 3,500 करोड़।
  • भूमिहीन मजदूर: भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़ की राशि आरक्षित।
  • फूड प्रोसेसिंग: बस्तर-सरगुजा में राइस मिल और पोल्ट्री फार्म के लिए 100 करोड़ का निवेश।

4. कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

  • कैशलेस इलाज: सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना लागू होगी (100 करोड़ का प्रावधान)। अब सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के इलाज मिल सकेगा।

5. राजधानी रायपुर और इंफ्रास्ट्रक्चर

  • नए अस्पताल: कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों का नया मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल और राजधानी में एक अन्य 200 बेड का अस्पताल।
  • कनेक्टिविटी: पीएम ग्राम सड़क योजना के लिए 1700 करोड़ और मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़।
  • रायपुर होमियोपैथी कॉलेज: राजधानी में प्रदेश का पहला सरकारी होमियोपैथी कॉलेज खुलेगा।
  • मेट्रो और अंडरग्राउंड बिजली: रायपुर मेट्रो के लिए सर्वे और अंडरग्राउंड बिजली लाइनों के लिए फंड।
See also  रनवे पर उछला स्टेट प्लेन, मंत्री चौधरी ने दिए एफआईआर के निर्देश, कलेक्टर ने बनाई जांच समिति

बजट का गणित

विवरणराशि/आंकड़ा
कुल बजट व्यय1.72 लाख करोड़
राजस्व व्यय1.45 लाख करोड़
पूंजीगत व्यय26,500 करोड़
ग्रीन बजट14,300 करोड़
राजकोषीय घाटाGSDP का 2.87%

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • शिक्षा: 5 नई नालंदा लाइब्रेरी और रायपुर में OBC छात्राओं के लिए 200 सीटों वाला छात्रावास।
  • खेल: नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी और आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।
  • पर्यावन: ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) खरीद पर 100 करोड़ की सब्सिडी।
  • रोजगार: वन संरक्षण के लिए 1000 नए पदों पर भर्ती।
  • मिशन मोड: AI मिशन, पर्यटन विकास, और स्टार्ट-अप मिशन के लिए 100-100 करोड़।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।