सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Budget 2026: वित्त मंत्री OP Chaudhary पेश करेंगे बजट, मंदिर में मत्था टेक सदन के लिए हुए रवाना

Chhattisgarh Budget 2026: वित्त मंत्री OP Chaudhary पेश करेंगे बजट, मंदिर में मत्था टेक सदन के लिए हुए रवाना
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है, जहाँ आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का महत्वपूर्ण बजट पेश करने जा रहे हैं। सदन में जाने से पहले वित्त मंत्री ने अपनी पत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ भगवान का आशीर्वाद लिया और हाथ में बजट ब्रीफकेस लिए जनता की उम्मीदों का पिटारा लेकर निकले।

यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास की रूपरेखा तय करेगा, जिसमें बुनियादी ढांचे, किसानों के लिए नई योजनाओं और युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद है। साय सरकार का यह तीसरा बजट प्रदेश की आर्थिक मजबूती और जनकल्याणकारी वादों को पूरा करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

पूजा-अर्चना के बाद सदन रवाना हुए वित्त मंत्री

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ अपने निवास पर स्थित भगवान शंकर की मूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे राजधानी के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान राम का आशीर्वाद लिया। मंदिर से बाहर निकलते समय उनके हाथ में बजट का ब्रीफकेस नजर आया, जो प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है।

विधानसभा में 12 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है जिसके बाद सदन की पटल पर बजट भाषण शुरू होगा, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्यय का पूरा ब्यौरा पेश किया जाएगा।

विज्ञापन