रविवार, 25 अक्तूबर 2026 रवि, 25 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Prisoner attempts suicide in jail: दोहरा हत्याकांड के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, हाथ में धारदार हथियार से कट के निशान • Kawardha Leopard Sighting: घर के आंगन तक पहुंचा खूंखार तेंदुआ! मठपारा के CCTV में कैद हुई दिल दहलाने वाली तस्वीर, 15 दिन में तीसरी बार शहर तक पहुंचा, देखें वीडियो • Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, जानें इस साल कितना है सर्मथन मूल्य और जरूरी नियम • Chhattisgarh: किसानों की धान खरीदी का 6,066 करोड़ रुपये अब भी बकाया, किसान 26 अक्टूबर से करेंगे दाम सत्याग्रह, भुगतान यात्रा निकालकर करेंगे प्रदर्शन • आधी रात DJ बजाने पर कोर्ट सख्त: साउंड सिस्टम की कुर्की बरकरार, कोर्ट बोला- मनोरंजन के नाम पर नींद और शांति से खिलवाड़ नहीं चलेगा
छत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट बैठक 27 को, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय

CG Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को आयोजित की गई है। यह मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:30 बजे से महानदी भवन मंत्रालय, नवा रायपुर में होगी। कैबिनेट बैठक में धान खरीदी सीजन 2026.27 व एक नवंबर से होने वाले राज्योत्सव सहित कर्मचारी संगठनों की मांग पर बड़े फैसले […]

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट बैठक 27 को, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CG Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को आयोजित की गई है। यह मीटिंग मंगलवार की सुबह 11:30 बजे से महानदी भवन मंत्रालय, नवा रायपुर में होगी। कैबिनेट बैठक में धान खरीदी सीजन 2026.27 व एक नवंबर से होने वाले राज्योत्सव सहित कर्मचारी संगठनों की मांग पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले इसके पहले 11 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। मंत्रिपरिषद की बैठक में पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है।

जबकि, राज्य शासन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किए जाने का निर्णय लिया गया था।

हालांकि 27 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक का एजेडा अभी सामने नहीं है। बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव महत्वपूर्ण निर्णयों पर लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया को देंगे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन