बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS का एनआईटी में हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS का एनआईटी में हुआ सम्मान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जन्में वेंकटेश शुक्ला, और छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी विवेक देवांगन को भोपाल के मौलाना आजाद एनआईटी ने अपना प्रतिष्ठित पूर्व छात्र घोषित किया है।

ये दोनों ही अलग-अलग वक्त पर इस कॉलेज से पढ़कर निकले हैं। बता दें कि यह ऐसा पहला मौका है जब कॉलेज ऐसा अवॉर्ड स्थापित कर रहा है, और ऐसा पहला सम्मान वेंकटेश शुक्ला को, और दूसरा विवेक देवांगन को दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में जनमे वेंकटेश शुक्ला ने 1975 में इस कॉलेज से इलेक्ट्रॅानिक्स में डिग्री हासिल की थी, और उसके बाद से वे अमरीका में एक बड़े कामयाब टेक्नालॉजी-कारोबारी हैं, वे नौजवानों और छात्रों को बढ़ावा देने वाले संगठनों से जुड़े हुए हैं, और भारत सरकार की कुछ योजनाओं में उनका बड़ा योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमरीका के कुछ सबसे बड़े कार्यक्रमों से वे जुड़े रहे हैं।

बता दें कि दूसरे सम्मानित छात्र विवेक देवांगन ने भोपाल के इसी कॉलेज से 1989 में इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की थी, और अभी वे छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर हैं, और भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। अभी वे केन्द्र सरकार की एक नवरत्न कंपनी, आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण कार्पोरेशन) के चेयरमैन और एमडी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन