गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 गुरु, 29 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा! DA-DR बढ़ा, आपकी सैलरी-पेंशन पर कितना होगा असर?

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai DA DR Hike 2026
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी।
  • इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलेगी।
  • इस फैसले से प्रदेश के करीब 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • यानी कुल लगभग 5 लाख 35 हजार लोग इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।

CG DA-DR Hike 2026: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली से पहले राज्य के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलेगी।

इस फैसले से प्रदेश के करीब 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यानी कुल लगभग 5 लाख 35 हजार लोग इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।

हर महीने 36 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार भी आएगा। सरकार के मुताबिक, इस फैसले से हर महीने लगभग 36 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा। वहीं, सालाना आधार पर यह राशि करीब 432 करोड़ रुपये होगी।

मुख्यमंत्री ने फैसले को बताया आर्थिक राहत का कदम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलेगी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन