दुर्ग। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ आरक्षक आकाश तिवारी को निलंबित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मतदान केन्द्र कमांक 47 प्राथमिक शाला भवन कपसदा में सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी लगाई गई थी।

बता दें कि आरक्षक आकाश तिवारी, रक्षित केन्द्र दुर्ग की ड्यूटी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में थाना कुम्हारी, जिला-दुर्ग क्षेत्रांतर्गत विधानसभा कमांक 67-अहिवारा के मतदान केन्द्र कमांक 47 प्राथमिक शाला भवन कपसदा में सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी लगाई गई थी। रक्षित केन्द्र मतदान सामग्री वितरण कॉलेज दुर्ग में उपस्थित नहीं पाया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण लापरवाही एवं उदासीनतापूर्ण कृत्य के लिए आरक्षक आकाश तिवारी, रक्षित केन्द्र को दिनांक 16.11.2023 को दुर्ग से निलंबित कर दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।