Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बता दें कि पहले चरण के लिए 7 नवंबर को प्रदेश में चुनाव कराए जाएंगे।

इसी के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर के जिलों और दुर्ग संभाग के राजनांदगांव, कवर्धा और खैरागढ़ जिलों की सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाने हैं। इसके बाद दूसरे चरण में 17 नवंबर को प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

दूसरे चरण में बीजेपी के सामने होंगे कांग्रेस के ये दिग्गज

  • अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव (टीएस सिंहदेव)- बीजेपी ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
  • सीतापुर से बीजेपी प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत (वर्तमान कैबिनेट मंत्री)
  • खरसिया से बीजेपी प्रत्याशी महेश साहू- कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल (वर्तमान कैबिनेट मंत्री)
  • कोरबा से बीजेपी प्रत्याशी लखनलाल देवांगन – कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल, वर्तमान विधायक
  • सक्ति से बीजेपी प्रत्याशी खिलावन साहू – कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत (वर्तमान स्पीकर)
  • आरंग से बीजेपी प्रत्याशी गुरु खुशवंत सिंह – कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया (वर्तमान कैबिनेट मंत्री)
  • डोंडीलोहारा से बीजेपी प्रत्याशी देवलाल हलवा ठाकुर – कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया (वर्तमान कैबिनेट मंत्री)
  • पाटन से बीजेपी प्रत्याशी दुर्ग सांसद विजय बघेल – कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल (सीएम)
  • दुर्ग ग्रामीण से बीजेपी प्रत्याशी ललित चंद्राकर – कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू (वर्तमान गृहमंत्री)
  • साजा से बीजेपी प्रत्याशी ईश्वर साहू – कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे (वर्तमान कैबिनेट मंत्री)
  • नवागढ़ से बीजेपी प्रत्याशी दयाल दास बघेल – कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार (वर्तमान कैबिनेट मंत्री)

इन सीटों पर घोषणा का इंतजार

बीजेपी ने अब तक 85 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने 30 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 90 सीटों वाले विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने 5 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इनमें बेमेतरा, पंडरिया, अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल सीटें शामिल हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस ने भी पहले चरण में जगदलपुर से प्रत्याशी की नाम फाइनल नहीं किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।