सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा,कन्फर्म बर्थ मिलने में आसानी

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा,कन्फर्म बर्थ मिलने में आसानी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य


टीआरपी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा अस्थायी तौर पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी।

यह निर्णय छत्तीसगढ़ से पंजाब और उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद राहत भरा है। अतिरिक्त कोच जुड़ने से ट्रेन की क्षमता बढ़ेगी और उन यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ जाएगी जो लंबे समय से वेटिंग लिस्ट में थे।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 18237/18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में निम्नलिखित तिथियों पर उपलब्ध रहेगा।


गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा-अमृतसर) - इस ट्रेन में अतिरिक्त कोच की सुविधा 11 मार्च 2026 (बुधवार) को उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर- वापसी में इस ट्रेन में यह सुविधा 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को उपलब्ध कराई जाएगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त कोच का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराना और यात्रा को आरामदायक बनाना है।

इस अतिरिक्त कोच की सुविधा से बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव आदि शहरों से अमृतसर की ओर जाने वाले यात्रियों की वेटिंग लिस्ट क्लियर होने की उम्मीद है। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से अपनी सीट की स्थिति चेक कर सकते हैं और इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन