छत्तीसगढ़ः खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में जारी है इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की तबीयत खराब होने की सूचना मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मंत्री भगत डॉक्टरों की निगरानी में है।

अमरजीत भगत अपने सामान्य कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। लोगों से मुलाकात भी कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें कुछ असहज महसूस हुआ। खबर है कि रात 2:00 बजे के आसपास उन्हें अस्पताल भेजना पड़ा। गुरुवार को दिन में अमरजीत भगत सरगुजा इलाके के दौरे पर रहे। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को यूनिफॉर्म बांटी। शाम को कमजोरी और थकान की समस्या आई, सावधानी बरतते हुए उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बता दें कि राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार के दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की तबीयत बिगड़ी थी। 42 डिग्री पारे में जनसंपर्क के दौरान वे डीहाइड्रेशन का शिकार हो गए। प्रचार अभियान रोककर उन्हें रायपुर लाया गया। डॉक्टर ने उनका घर में उपचार किया। डॉक्टरों ने उन्हें कम्प्लीट बेडरेस्ट की सलाह दी थी।

See also  एसआईआर में संदिग्ध नामों पर होगी सख्त कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।