बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः ईडी के अधिकारियों से पहचान बताकर केस खत्म करने के नाम पर हुई 20 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ः ईडी के अधिकारियों से पहचान बताकर केस खत्म करने के नाम पर हुई 20 लाख की ठगी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एक आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने ईडी की कार्रवाई को प्रभावित करने और एजेंसी के ज्‍वाइंट डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों से सीधा संपर्क बताया। इतना ही नहीं कर मामला खत्म कराने का झांसा देकर कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद एक आरोपित के परिजन से कथित रूप से 20 लाख ठग लिए। अब ईडी इस आरोपित को भी अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जिस आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार किया है उसका नाम राजेश चौधरी है। दीपक चौधरी के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोयला घोटाला और वसूली मामले में जिसमें सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया समेत तीन अन्य केंद्रीय जेल में बंद हैं।

मुंबई निवासी दीपक चौधरी ने जेल में बंद इन आरोपितों में से एक के रिश्तेदारों से यह बात कहकर बीस लाख ले लिए कि उसके ईडी में गहरे संपर्क हैं। वह ईडी के कई अधिकारियों को बोलकर पूरे केस में राहत दिला देगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन