रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने पाकिस्तान और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर देश छोड़ना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, गृह मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से आए हिंदू धर्म मानने वाले नागरिकों के मामले में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विजय शर्मा ने कहा, हम पाकिस्तानी पीड़ित लोगों के लिए चिंतित हैं, जो सब कुछ छोड़कर हमारे देश आए हैं। हम इस मामले में केंद्र से मार्गदर्शन लेंगे।

बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची प्राप्त हुई है, जिनकी गहन जांच की जा रही है। इन अवैध घुसपैठियों को बंगाल पुलिस और BSF के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।