बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court का 2027 कैलेंडर जारी, जानें कब बंद रहेगी अदालत और कब खुलेगी रजिस्ट्री

Chhattisgarh High Court का 2027 कैलेंडर जारी, जानें कब बंद रहेगी अदालत और कब खुलेगी रजिस्ट्री
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Chhattisgarh High Court holiday calendar 2027: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के साथ सालभर के प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों पर रहने वाले अवकाश की तारीखें दी गई हैं।

कैलेंडर के मुताबिक, गर्मी की छुट्टी 18 मई से 11 जून तक और सर्दी की छुट्टी 23 से 31 दिसंबर तक रहेगी।

18 मई से 11 जून तक गर्मी की छुट्टी

जारी कैलेंडर के अनुसार, हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टी 18 मई से शुरू होकर 11 जून तक चलेगी। इस अवधि में कोर्ट में नियमित सुनवाई नहीं होगी और अदालत बंद रहेगी। हालांकि, रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा।

दिसंबर में ऐसे रहेगा विंटर वेकेशन का शेड्यूल

हाईकोर्ट में सर्दी की छुट्टी 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय के लिए अलग समय-सारणी तय की गई है। रजिस्ट्री 20 से 24 दिसंबर तक खुली रहेगी, जबकि 27 से 31 दिसंबर तक बंद रहेगी।

प्रमुख त्योहारों पर भी रहेगा अवकाश

2027 के कैलेंडर में कई प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों पर छुट्टियां शामिल हैं। जारी जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 6 मार्च को महाशिवरात्रि, 10 मार्च को ईद-उल-फितर और 26 मार्च को गुड फ्राइडे के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती और 15 व 16 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर भी छुट्टी निर्धारित की गई है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन