बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़े पैमाने पर किए न्यायिक अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति, 31 जिला न्यायाधीश चयन ग्रेड में प्रमोट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़े पैमाने पर किए न्यायिक अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति, 31 जिला न्यायाधीश चयन ग्रेड में प्रमोट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए 31 जिला न्यायाधीशों को चयन ग्रेड में पदोन्नत किया है और 7 वरिष्ठ श्रेणी सिविल जजों का तबादला कर दिया है। यह आदेश 7 मई से प्रभावी होगा। पदोन्नत जिला न्यायाधीशों को अब 1,63,030 से 2,19,090 तक का वेतनमान मिलेगा।

पदोन्नत न्यायाधीशों में कुमारी मोहनी कंवर (खैरागढ़), पल्लवी तिवारी (रायपुर), अश्वनी कुमार चतुर्वेदी (रायगढ़), उर्मिला गुप्ता (औद्योगिक न्यायालय, रायपुर), बलराम साहू (गरियाबंद), दिलेश कुमार यादव (रायगढ़), लीलाधर साई यादव (सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर), राकेश कुमार सोम (मुंगेली), कमलेश कुमार जुर्री (छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल, रायपुर), आनंद प्रकाश दीक्षित (छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर), कुमारी राधिका सैनी (सारंगढ़), शैलेंद्र चौहान (जांजगीर-चांपा), ज्योति अग्रवाल (पेंड्रा रोड), अछ्छे लाल काछी (रायपुर), कुमारी उदय लक्ष्मी परमार (जगदलपुर), किरण त्रिपाठी (बिलासपुर), कुमारी स्मिता रत्नावत (अंबिकापुर), अमित राठौर (सारंगढ़), अनिल कुमार पांडे (महासमुंद), विभा पांडे (कांकेर), किरण थवाईत (रायपुर), अशोक कुमार लाल (भाटापारा), सुमित कपूर (उच्च न्यायालय, बिलासपुर), अवध किशोर (दुर्ग), जितेंद्र कुमार सिंह (रायपुर), शैलेश शर्मा (रायपुर), विक्रम प्रताप चंद्रा (कोंडागांव), कृष्ण पाल सिंह भदौरिया (छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर), संजय अग्रवाल (रायपुर), संतनु कुमार देशलहरे (रायपुर), और अविनाश कुमार त्रिपाठी (अंबागढ़ चौकी) शामिल हैं।

7 वरिष्ठ सिविल जजों के तबादले

वहीं तबादला सूची के अनुसार, असलम खान (सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी, चांपा) को रायपुर में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज, कुमारी आकांक्षा राठौर (पंडरिया) को दुर्ग में चतुर्थ सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी, कुमारी नम्रता नोर्गे (छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग, रायपुर) को चांपा में सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी, सोनी तिवारी (दल्लीराजहरा) को कोरबा में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में प्रथम अतिरिक्त जज, आलोक कुमार अग्रवाल (रायपुर) को पंडरिया में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में अतिरिक्त जज, राहुल कुमार (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कवर्धा) को दल्लीराजहरा में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में अतिरिक्त जज, और कामिनी वर्मा (बगीचा) को रायपुर में प्रथम सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में पांचवें अतिरिक्त जज के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन