सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG IFS Posting News: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किया आदेश

CG IFS Posting News: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किया आदेश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विभागीय आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की यह तैनाती प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान वे संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में कार्य करते हुए वन प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
कुनाल मिश्रा (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा)
मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा)
परख सारडा (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा)
प्रीति यादव (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर)
यशस्वी मौर्य (2024 बैच) – उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव)

विज्ञापन