बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नहीं लड़ेगी 2023 विधानसभा का चुनाव, अमित जोगी ने दिए संकेत

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नहीं लड़ेगी 2023 विधानसभा का चुनाव, अमित जोगी ने दिए संकेत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी के परिवार ने इस बार चुनाव से दुरी बना ली है। जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने संकेत दिया है। अमित जोगी ने अपनी मां रेणु जोगी के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर राजनीति से दूर रहने कि बात कही है। सभी के मन में यही सवाल है की क्या जोगी कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव से दूर रहेगा? क्या जोगी कांग्रेस इस बार चुनाव नहीं लड़ेगा? यह सवाल भी है और सस्पेंस भी।

बता दें कि अमित जोगी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है, जिसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई है। अमित जोगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, “उनका पहला उद्देश्य मम्मी का स्वस्थ होना है बाकी राजनीति करने के लिए पूरी उम्र पड़ी है”।

https://twitter.com/amitjogi/status/1642214066499514368?s=20

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से रेणु जोगी का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। कई दफा उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो कई बार दिल्ली और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी उनका इलाज चला।छत्तीसगढ़ की राजनीति में 2018 के चुनाव में JCCJ अभूतपूर्व प्रदर्शन किया था। अजीत जोगी की अगुवाई वाली JCCJ ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरी पार्टी के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन अजीत जोगी के निधन के बाद पार्टी पूरी तरह से बिखर गई।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन