बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Korba Liquor Shop Protest: शराब दुकान के विरोध में भड़के पूर्व मंत्री, अधिकारी को फोन पर दी धमकी; बोले- कोई तोप नहीं है

Korba Liquor Shop Protest: शराब दुकान के विरोध में भड़के पूर्व मंत्री, अधिकारी को फोन पर दी धमकी; बोले- कोई तोप नहीं है
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Barbaspur liquor shop protest: कोरबा जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन का समर्थन करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारी से फोन पर नाराज़गी जताई। बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे बरबसपुर में शराब दुकान नहीं खोलने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (31 जुलाई) को आबकारी विभाग की टीम संभावित स्थान का निरीक्षण करने बरबसपुर पहुंची थी। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं, प्रस्तावित स्थल पर एकत्र हो गईं और धरना शुरू कर दिया। विरोध को देखते हुए विभाग की टीम बिना निरीक्षण पूरा किए लौट गई।

रविवार (2 अगस्त) को ग्रामीणों के आमंत्रण पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए फोन पर अधिकारी को कहा कि बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा बेवजह चर्चा कर रहा हूं, बेवकूफ यहां गांव की महिलाएं रात-दिन भूखी-प्यासी बैठी हुई हैं। कांग्रेस विधायक का भाई होगा, कोई तोप नहीं।

अगर दुकान खोलने की कोशिश की तो सोच लेना क्या अंजाम होगा। ऐसा कहते हुए वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि अभी तक दुकान खोलने का कोई निर्णय नहीं हुआ था, आबकारी विभाग की टीम केवल संभावित जगह देखने गई थी।

वहीं, आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्पष्ट किया कि बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उनके अनुसार, आबकारी विभाग की टीम केवल संभावित स्थल का निरीक्षण करने गई थी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन