बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

डंबल से कुचलकर पति ने की पत्नी की हत्या, जानिए क्या थी वजह

डंबल से कुचलकर पति ने की पत्नी की हत्या, जानिए क्या थी वजह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Chhattisgarh News: कोरबा में पति ने अपनी पत्नी की ही सीमेंट के डंबल से मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में नए घर को बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। पति नया घर बनाना चाहता था, जबकि पत्नी इसका विरोध कर रही थी। वहीं, विवाद बढ़ने पर पति ने इस खौफनाक वारजदात को अंजाम देते हुए पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की ही यह दूसरी शादी थी और पति अपनी पत्नी के घर पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतका बंधन कुंवर रमेश डोंगरे की दूसरी पत्नी थी। रमेश ने पहली पत्नी को छोड़ने के बाद बंधन कुंवर से शादी की थी। वहीं, बंधन कुंवर की भी यह दूसरी शादी बताई जा रही है। दोनों पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे और उनकी कोई संतान नहीं थी।

जानिए, क्या है पूरा मामला

आरोपी रमेश डोंगरे (40) पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ शांति बस्ती के वार्ड नंबर-9 में रहता था। शादी के बाद रमेश पत्नी के घर में रह रहा था। रमेश नया घर बनाकर पत्नी के साथ वहां रहना चाहता था। पत्नी ने इसका विरोध किया और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के करीब रमेश ने गुस्से में सीमेंट के डंबल से बंधन कुंवर के सिर पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि बंधन कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की। पाली थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी रमेश डोंगरे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Vikas Soni
लेखक / पत्रकार:

Vikas Soni

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन