रायपुर। आज बुधवार को प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हड़ताल पर हैं। इनके द्वारा 9 माह का एरियस देने की मांग पर यह हड़ताल की जा रही है। बता दें कि पिछले वर्ष अक्टूबर में मानदेय बढ़ाने की बात कही गई थी। जिसके विरोध में आज जिला स्तर पर प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन 10 जुलाई को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सभी जिलों के मुख्यालयों में धरना, सभा, रैली निकालेंगी। फेडरेशन की राज्य अध्यक्ष अरुणा वैष्णव व गजेंद्र झा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता, सहायिका हड़ताल कर 11 बजे से पहले सभा स्थल पर उपस्थित होंगी। 9 महीनों का एरियर प्राप्त करने के लिए यूनियन की ओर से 19 जुलाई को रायपुर में राज्य स्तर पर धरना, सभा व रैली निकाली जाएगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष सरिता पाठक और प्रांतीय सलाहकार ममता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस में सामूहिक रूप से अक्टूबर 2018 से मानदेय बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन यह धोखा साबित हुआ। इस बात की पुष्टि राज्य सरकार द्वारा निकाले गए पुनरीक्षित आदेश से होती है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 45 सौ, सहायिका को 35 सौ और मिनी का 2250 रुपए है। संघ द्वारा अक्टूबर 2018 से जून 2019 तक 9 माह का एरियर देने की मांग की गई है। इसी के विरोध में बुधवार को जिला स्तर पर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है।

See also  पूर्व केंद्रीय मंत्री Arun Jaitley का 66 की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।