रायपुर। स्कूल में दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन के मीनू में अंडा को शामिल करने पर हो रहे विवाद के बीच कांग्रेस विधायकों ने इसे अच्छी योजना बताया है। कांग्रेस के तमाम विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख मध्यान्ह भोजन में एक की बजाए तीन दिन देने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल, ममता चंद्राकर, रश्मि आशीष सिंह, अनिता योगेंद्र शर्मा, अंबिका सिंहदेव, विनोद चंद्राकर, प्रकाश शक्राजीत नायक, देवेंद्र यादव, शकुंलता साहू सहित अन्य कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा है। इसमें मध्यान्ह भोजन में एक दिन अंडा देने की योजना को प्रशंसनीय कदम बताया।

विधायकों का कहना है कि प्रदेश के बच्चों में व्याप्त कुपोषण की स्थिति को देखते हुए जरूरी है कि उनके भोजन में प्रोटीन जैसे तत्व शामिल हो। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का कहना है कि जो बच्चे अंडे ने खाते उनके लिए फल और दूध की व्यवस्था की जा सकती है। कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री से मध्यान्ह भोजन में एक दिन की बजाए तीन दिन अंडा देने का अनुरोध किया है, जिससे स्वस्थ बच्चे के साथ स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।