रायपुर। जेसीसी (जे) सुप्रीमो अजीत जोगी ( Ajit Jogi ) ने अपने बेटे अमित जोगी के विवादित ट्वीट पर खेद व्यक्त किया है। पूर्व सीएम अजीत जोगी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे अपने पुत्र अमित जोगी ( Amit Jogi ) द्वारा किए ट्वीट को पढ़कर अत्यंत ग्लानि हुई है। मातृ शोक से बड़ा शोक और कुछ नहीं होता। यह समय ऐसे ट्वीट करने का नहीं था। जनता कांग्रेस और मुझे भी इसका खेद है।

इसे भी पढ़ेः

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel ) की मां बिंद्वेश्वरी बघेल का बीते रविवार की शाम को इलाज के दौरान निधन हो गया था। बिंद्वेश्वरी की मौत के बाद सभी राजनीतिक दलों के साथ ही प्रदेश के हर वर्ग से सीएम बघेल बघेल की मां को श्रद्धांजलि ​अर्पित की जा रही है। इस बीच रविवार की ही देर शाम अमित जोगी ने एक ट्वीट किया था। जिसमें अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता के मौत के मौके को शराब से जोड़ने की कोशिश की थी। अमित जोगी ने लिखा था कि मुख्यमंत्री अपनी मां को मुखाग्नि देते हुए तय कर ले कि या तो वो बाराद्वार की शराब दुकान बन्द कर लें या उन्हे। इस ट्वीट को लोगों ने शर्मनाक बताया। अमित जोगी ने इस ट्वीट का जो समय चुना उसकी जमकर आलोचना हुई।

See also  सूचना साझा करने और नक्सल एंट्री पॉइंट्स पर यूनिफाइड कमांड में फैसले

 

बाद में हर तरफ से आलोचना मिलने के बाद अमित जोगी ने अपने इस ट्वीट पर माफी भी मांगी थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।