कांकेर। छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) में भारत माता की जय बोलने पर विवाद का मामला सामने आया है। दरअसल कांकेर जिले ( Kanker District ) के भानुप्रतापुर के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने प्रार्थना के बाद भारत माता की जय बोलने पर बैन लगा दिया है। जैसे ही इस बात की जानकारी बच्चों के पालकों और परिजनों को हुई तो सभी ने स्कूल में जाकर जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और तहसीलदार भी पहुंचे थे।

क्या है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक ये मामला भानुप्रतापपुर के संत जोसेफ स्कूल (st joseph school bhanupratappur) का है। यहां पर सुबह का प्रार्थना के बाद यहां के प्रिंसिपल ने भारत माता की जय बोलने पर स्कूल के बच्चों को मना किया था। जिसकी जानकारी बच्चो ने अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन गुस्से में आ गए और सभी शुक्रवार की सुबह स्कूल परिसर पहुंचे। इस मामले में प्रबंधन से चर्चा की मगर वे नहीं माने जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया।

जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस और बीईओ, तहसीलदार और स्थानीय पुलिस पहुंची तब जाकर मामले को शांत कराया गया। मामला बिगड़ते देख प्रिंसिपल ने अपना पक्ष रखते हुये इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया। मामले को संभालने के लिए बच्चों को प्रेयर के बाद भारत माता की जाये के नारे भी लगवाये।  जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।