बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : रेलवे ने इन 5 ट्रेनों को किया रद्द, 16 से 20 जून तक यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Chhattisgarh News : रेलवे ने इन 5 ट्रेनों को किया रद्द, 16 से 20 जून तक यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। जून के मध्य में ट्रेन यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए पांच ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में बेल्लमपल्ली यार्ड पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जाएगा। इस कार्य का सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा।

इसके फलस्वरुप 5 ट्रेनें 16 से 20 जून के मध्य रद्द रहेगी। रद्द होने वाली ट्रेनों में पटना चर्लपल्ली एक्सप्रेस, चर्लपल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है सी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत बल्लारशाह व काजीपेट सेक्शन के मध्य बेल्लमपल्ली यार्ड में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। एनआई वर्क के कारण 5 ट्रेनें रद्द रहेगी। इसमें 16 व 18 जून को पटना से रवाना होने वाली गाडी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस, 18 जून को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस, 20 जून को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 16 जून को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस और 19 जून को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन