बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान प्रदेश में एक और मौत

छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान प्रदेश में एक और मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान प्रदेश में एक और खिलाड़ी की मौत की सूचना मिल रही है। बता दे कि कोंडागांव में छत्तीसगढ़ ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान महिला की मौत हो गई है। बता दें कि इससे पहले रायगढ़ जिले में एक युवक की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार कोंडागांव के माझी बोर्ड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी का भी आयोजन किया गया। खेल के दौरान महिला शांति मंडावी बेहोश हो गई। परिजन जांच के लिए उसे तत्काल कोंडागांव अस्पताल ले गए। बाद में उसे राजधानी के एक निजी अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। जहां देर रात महिला को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल शांति मंडावी की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन