रविवार, 27 सितंबर 2026 रवि, 27 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur: डॉक्टरों की हड़ताल के बीच एक और मांग पूरी, इंटर्न्स के बाद अब PG डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा

Another demand of the doctors accepted: छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सरकार ने एक और बड़ी मांग मान ली है। शासकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में PG छात्रों के स्टाइपेंड में 26% तक की बढ़ोतरी का आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है, जिसे वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी […]

Raipur: डॉक्टरों की हड़ताल के बीच एक और मांग पूरी, इंटर्न्स के बाद अब PG डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Another demand of the doctors accepted: छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सरकार ने एक और बड़ी मांग मान ली है। शासकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में PG छात्रों के स्टाइपेंड में 26% तक की बढ़ोतरी का आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है, जिसे वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। 

यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। इससे पहले MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया था।

नई दरें कितनी बढ़ीं?

सबसे बड़ा फायदा डेंटल PG प्रथम वर्ष को हुआ है, जहां सीधे 31,000 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

JDA प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा ?

JDA प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह ने कहा, “सरकार ने इतनी जल्दी हमारी मांग मान ली, आभारी हैं। इंटर्न्स के बाद PG डॉक्टरों को भी राहत मिली है, यह बड़ी जीत है। लेकिन हमारी लड़ाई जारी रहेगी – पोस्ट-PG स्टाइपेंड, MBBS बॉन्ड 25 लाख और PG बॉन्ड 50 लाख, 4 साल की बॉन्ड अवधि को 2 से 1 साल करने और मौजूदा बैचों पर लागू करने की मांग अभी लंबित है। कल हम स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे और बॉन्ड अवधि कम करने की मांग रखेंगे।”

गौरतलब है कि JDA, IMA मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क और जूनियर डॉक्टर नेटवर्क ने स्टाइपेंड वृद्धि, बॉन्ड अवधि घटाने और सुपर-स्पेशियलिटी कैडर गठन को लेकर रायपुर में कैंडल मार्च निकाला था। द लेंस इस मुद्दे को पिछले 1 साल से प्रमुखता से उठा रहा था।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1. PG डॉक्टरों का स्टाइपेंड कितना बढ़ा है?

— PG मेडिकल प्रथम वर्ष ₹67,500 से ₹85,050, द्वितीय ₹71,450 से ₹90,027, तृतीय ₹74,600 से ₹93,996, वहीं डेंटल PG में भी समान ₹85,050 / ₹90,027 / ₹93,996 किया गया है, करीब 26% इजाफा।

Q2. यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी?

— चिकित्सा शिक्षा विभाग का आदेश 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा, वित्त विभाग की सहमति मिल चुकी है, सभी शासकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में लागू होगा।

Q3. क्या डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई?

— नहीं, JDA अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह ने कहा स्टाइपेंड बढ़ना बड़ी जीत है लेकिन बॉन्ड अवधि 4 साल से घटाकर 1 साल करने और पोस्ट-PG स्टाइपेंड की मांग पर लड़ाई जारी रहेगी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन