बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, पकड़ाया 84 हजार का मादक पदार्थ

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, पकड़ाया 84 हजार का मादक पदार्थ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

GPM। छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बार थाना प्रभारी गौरेला की टीम के द्वारा लालपुर ग्राउंड में अपने मातहतों के साथ घेराबंदी कर 12 किलो ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तय समय से पूर्व आरोपीगण पैदल एक प्लास्टिक की बोरी लेकर वहॉ आये व्यापारी बने पुलिस के कर्मचारी को एक आरोपी के द्वारा पहचान लिये जाने पर झाडियों का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल हुआ। एक आरोपी सागर बाजरा मौके पर गांजा के साथ पकडा गया जिससे प्लास्टिक बोरे में एक-एक किलो के पैकेट में 12 किलो ग्राम गांजा मिला।

नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही के दौरान आरोपी सागर बाजरा के कब्जे से प्लास्टिक बोरे में एक-एक किलो के पैकेट में 12 किलो ग्राम गांजा कीमती जुमला रकम 84000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी सागर बाजरा पिता मेवालाल बाजरा उम्र 23 वर्ष निवासी रेंजराभार- लालपुर, थाना गौरेला को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। फरार आरोपी सन्नु उर्फ राधे राठौर की पतासाजी की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफतार कर लिया जावेगा।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा कहा गया कि छोटे बडे जो भी गांजे के अवैध कारोबार में संलिप्त है उन व्यक्तियों को चिन्हांकित कर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरेला युवराज तिवारी, आर. सन्नी कोसले, कौशलेन्द्र बघेल, दीपक पाण्डेय, रवि त्रिपाठी की अहम भूमिका रही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन